भारत देश

राम -कृष्ण की जन्म भूमि है ,
प्यारा अपना देश   |
जगद गुरु यह कहलाता है ,
प्यारा भारत देश  |
भिन्न - भिन्न हैं वर्ण यहाँ ,
भिन्न -भिन्न हैं बोली  |
भिन्न -भिन्न त्यौहार यहाँ पर ,
सब मिलकर खेलें होली  |
यहाँ हिन्दू औ मुसळमाँ  सब ,
जाते हैं कावा - काशी |
एक सूत्र में बंधें  हुए  हैं ,
हम सच्चे भारत वासी  | 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग़ज़ल

दोहा

मुक्तक