धर्म- गुरु

लम्बा तिलक लगाकर भैया ,
लम्बी माला गले में डालो  |
पहन कर चोंगा धर्म- गुरु का ,
जो चाहो सो तुम कर डालो  |
नेताओं को साथ में लेकर ,
परमार्थ -निकेतन धाम बनाओ  |
गोरख -धन्धा करो और घूमो , 
पूरे देश पर रंग जमाओ  |
धर्म- गुरु के नाम पर तुझसे ,
हर अफसर भी घबराएगा  |   
राजनीति के संरक्षण में ,
तू सदा फूलता जायेगा  |
राम नाम को साथ में लेकर ,
जिसको चाहो ,मंत्री बनवाओ |
मंगल ,शनि की दशा बताकर ,
जो चाहो, उनसे करवाओ  |


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग़ज़ल

दोहा

मुक्तक