आदेश कुमार पंकज : राधे श्याम

राधे श्याम जय राधे श्याम
प्रेम से बोलो राधे श्याम ।।
इधर जो देखूँ राधे श्याम ,
उधर जो देखूँ राधे श्याम ,
जिस दिश देखूँ राधे श्याम ,
राधे श्याम जय राधे श्याम
प्रेम से बोलो राधे श्याम
मुख जो खोलूँ राधे श्याम ,
शब्द जो बोलूँ राधे श्याम ,
जिसे पुकारूँ राधे श्याम ,
राधे श्याम जय राधे श्याम
प्रेम से बोलूँ राधे श्याम
स्वप्न जो देखूँ राधे श्याम ,
नयन् जो खोलूँ राधे श्याम ,
कर्ण सुने जो राधे श्याम ,
राधे श्याम जय राधे श्याम
प्रेम से बोलो राधे श्याम
पाया जो भी राधे श्याम ,
खोया जो भी राधे श्याम ,
दिनचर्या हो राधे श्याम ,
राधे श्याम जय राधे श्याम
प्रेम से बोलो राधे श्याम
कर्म सदा कर राधे श्याम ,
इच्छा मत कर राधे श्याम ,
सफल करेंगे राधे श्याम ,
राधे श्याम जय राधे श्याम
प्रेम से बोलो राधे श्याम


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग़ज़ल

दोहा

मुक्तक