ग़ज़ल

तू पथ पर अपने चलता चल  |
मंजिल को पास बुलाता चल |
सभी समस्याओं का मिलकर ,
बात -चीत से  निकले  हल  |
कैसी भी हो आग भयानक  ,
कर सकते हो तुम शीतल  |
मंदिर हो या गुरुद्वारा हो  ,
शीश झुका दें  गंगा जल  |
चंदा -तारों से हम सीखें , 
कैसे रहते हैं यह हिलमिल |
निश्वार्थ भाव से नदिया कैसे ,
कल-कल कर बहती अविरल |
भेद न करती भारत माँ है  ,
सब पर फैलाये अपना आँचल |
पंकज द्वैष-भावना  त्यागो ,
जीवन बन जायेगा परिमल  |

टिप्पणियाँ

  1. कैसी भी हो आग भयानक ,
    कर सकते हो तुम शीतल |
    सुन्दर सन्देश देती हुई गज़ल
    उम्दा शेर

    जवाब देंहटाएं
  2. बेहद प्रभावशाली गजल।

    (आईये एक आध्यात्मिक लेख पढें .... मैं कौन हूं।)

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दोहा

मुक्तक